बीएसआरटीसी ने झारखंडवासियों को दी नए साल की सौगात, गया से रांची के लिए एसी बस सेवा शुरू

झारखंड देश
Spread the love

रांची। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने नववर्ष 2022 के लिए झारखंडवासियों को आवागमन के रूप में नई सौगात दी है। बिहार के गया से झारखंड की राजधानी रांची के लिए पहली बार सरकारी एसी बस सेवा शुरू की गई है।

इस दो गुनी दो सीट वाली एसी बस में यात्रियों को मौसम अनुकूल हर मुमकिन सुविधाएं दी गई हैं। बीएसआरटीसी के इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि रांची से गया तक का किराया 400 रुपए प्रति यात्री रखी गई है। हजारीबाग होकर जानेवाली यह बस सुबह 6.30 बजे रांची सरकारी बस स्टैंड से खुलेगी और हजारीबाग दिन के नौ बजे पहुंचेगी।

हजारीबाग से दिन के 9.30 बजे चलकर यह बस गया अगले ढाई से तीन घंटे यानी 12.30 बजे तक पहुंचेगी। हजारीबाग से गया का किराया 231 रुपए और रांची से हजारीबाग का भाड़ा 193 रुपए प्रति यात्री निर्धारित की गई है। करीब 35 सीट वाली यह एसी बस शाम तीन बजे गया से रांची के लिए प्रस्थान करेगी और छह बजे हजारीबाग से पहुंचेगी। यहां से छह बजे खुलने के बाद रात 8.30 बजे यह बस रांची पहुंचेगी। फिलहाल यह बस एक दिन में गया से रांची अप डाउन करेगी।