श्री श्याम मंडल के संरक्षक सुरेश चन्द्र पोद्दार का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। श्री श्याम बाबा के भक्त एवं श्री श्याम मंडल के संरक्षक सुरेश चन्द्र पोद्दार का आकस्मिक निधन 3 अप्रैल, 2024 को हो गया। स्व. पोद्दार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा 4 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान से हरमू मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

स्व. पोद्दार के निधन की खबर मिलते ही रांची के श्याम भक्त और श्री श्याम मंडल के सदस्यों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। श्री श्याम मंडल, टिम्बर एसोसिएशन के सदस्य एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उनके जतिन चन्द्र लेन  स्थित आवास में जमा हुए। परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला, उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया एवं मंत्री धीरज बंका ने इनके निधन को श्री श्याम मंडल एवं समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। बड़ी संख्या में इनके परिजन भी शोकाकुल थे।

ज्ञात हो कि सुरेश चन्द्र पोद्दार झारखंड टिम्बर सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं झारखंड टिम्बर्स ट्रेडर्स के अध्यक्ष थे। टिम्बर व्यवसाय हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते थे। वे हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। श्री श्याम प्रभु पर उनका अटूट विश्वास था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8