लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, दिल्‍ली अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। वे आम आदमी पाटी से लोकसभा चुनाव में गठबंधन करने से नाराज थे।

अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, ‘दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।’

इस मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस का कार्यकर्ता होकर उनमें (अरविंदर सिंह लवली) एक व्यक्तिगत पीड़ा है। उनकी पीड़ा है कि दिल्ली में हम अपनी पुरानी साख को लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज है। इसके बावजूद पिछले 6-8 महीने में उन्होंने मेहनत करके पार्टी खड़ी की। सबको ये लगा था कि धीरे-धीरे कांग्रेस जागृत हो रही है। जब हमें 2 या 3 सीटें मिलती है तो ऐसा लगता है कि अगर हम कांग्रेस के सभी लोगों की सहमति के साथ लोगों को सीट दें तो आगे गाड़ी बेहतर चलेगी।’

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी हमारी गठबंधन सहयोगी है। उनकी पार्टी का यह आंतरिक मामला है। मुझे लगता है कि वह ही इस बारे में बोलें तो ज्यादा बेहतर होगा।’

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में मिशन और विजन वाली पार्टी एवं गठबंधन है। दूसरी तरफ एक ऐसा गठबंधन है, जिसके भीतर ही विभाजन, असमंजस है और यह टुकड़े-टुकड़े पार्टी है। आज अरविंदर सिंह लवली ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इन्होंने दिल्ली से ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जिनका ना ही दिल्ली और न ही उनकी पार्टी से कोई वास्ता था।

पूनावाला ने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी का जन्म कांग्रेस को खत्म करते हुए हुआ, जिनके साथ पंजाब में कुश्ती है, उनके साथ दिल्ली में मोहब्बत है। इसे जनता समझ रही थी। अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भी इससे तंग आकर अपनी निराशा को बयान कर रहे हैं। इसलिए इस गठबंधन में जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कलेश ही चलता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8