weather hot

Jharkhand Weather : राज्य में 2 मई तक चलेगी लू, इन जिलों के लोग कल रहें सचेत

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 2 मई तक लू का प्रभाव रहेगा। कल कई जिलों में भीषण लू चलने की आशंका भी है। राज्य में अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना भी है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 28 अप्रैल को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल से 2 मई तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। सुरक्षा उपाय भी किया जाना चाहिए।

केंद्र के मुताबिक ल यानी 29 अप्रैल को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, जिले में कहीं-कहीं भीषण लू की स्थिति देखी जा सकती है।

राज्य में 30 अप्रैल और 1 मई को रांची, रामगढ़, खूंटी, पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

इसी तरह 2 मई को राज्य के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।