Jharkhand Weather News

गर्मी में देश के कई हिस्‍सों के लोगों को मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। गर्मी के दिनों में भी देश के कई हिस्‍सों के लोगों को राहत मिलेगी। अप्रैल में सामान्‍य से अधिक बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। विभाग ने अप्रैल से जून, 2024 के लिए वर्षा और तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है।

वर्ष, 2024 में अप्रैल से जून के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। केवल पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत एवं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की उम्‍मीद है।

ग्रीष्‍म ऋतु के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। केवल उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे होने की सांभावना है।

अप्रैल, 2024 के लिए देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि पूर्व, उत्‍तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के इक्का-दुक्का इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की उम्‍मीद है।

भारत के अधिकांश हिस्सों में मासि‍क न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। केवल उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के एक या दो इलाकों में अप्रैल, 2024 के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे होने की संभावना है।

ग्रीष्म ऋतु के दौरान, दक्षि‍ण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की आशंका है।

अप्रैल, 2024 के दौरान दक्षि‍ण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों एवं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक दिन लू चलने की आशंका है।

अप्रैल, 2024 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य का 88-112% होने की उम्‍मीद है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कई हिस्सों, उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व एवं उत्तर – पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी तटों, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों व पश्चिम मध्य भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8