झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे आज सुबह 11 बजे, यहां करें चेक

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्गों की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज 30 अप्रैल को होगी।

जैक की तरफ से साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षाफल की घोषणा 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे की जाएगी। इस क्रम में जैक द्वारा 12वीं के नतीजों की तारीख व समय के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज मंगलवार की सुबह 11 बजे जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही आप jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।