नक्सल विरोधी अभियान में जा रही सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 8 जवान घायल

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए ले जा रही एक मैक्स पिकअप वाहन अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के आठ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, वाहन में सवार जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए जा रहे थे, तभी लोंजो घाटी में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

घायल जवानों को तत्काल चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK