बच्चों ने ‘पृथ्वी दिवस’ पर पर्यावरण को हरा भरा बनाने का दिया संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पेड़- पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर एक सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिया।

बच्चों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए धुर्वा चौक तक की यात्रा की। विद्यालय की प्राचार्य ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण से बचाकर हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रख सकते हैं।