बाबूलाल मरांडी ने थड़पखना में किया भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

  • सांसद संजय सेठ ने 2 मई को अपने नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का दिया निमंत्रण
  • रांची विधायक सीपी सिंह और लोकसभा संयोजक संजीव विजयवर्गीय मौके पर रहे मौजूद

रांची। रांची लोकसभा चुनाव 2024 के निमित ईस्ट जेल रोड थड़पखना में रांची विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया।

मौके पर रांची के सांसद सह बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने राजधानी रांची की जनता से आह्वान करते हुए 02 मई को उनके नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। साथ ही उन्हें आशीर्वाद देने एवं 25 मई को अपने-अपने मतदान केन्द्रों में जाकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की

रांची विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से अह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मजबूती से लग जाएं, क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही रांची में कमल का फूल खिलेगा।

आज रविवार को ही भाजपा रांची महानगर कार्यालय में द्वारिका प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। उन्होंने भाजपा के विचारों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों को देशहित में जरूरी बताया। मौके पर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ मौजूद रहे।

इधर स्टार्टअप झारखंड के तत्वावधान में चैंबर भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ ने शामिल होकर उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कि झारखण्ड के युवाओं में असीम ऊर्जा और असीम संभावनाएं हैं। राज्य के विकास को गति प्रदान करने में इन युवाओं की भूमिका बहुत सकारात्मक है।

झारखण्ड कानू विकास संघ, रांची के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सासंद सह बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आशीर्वाद मांगते हुए 2 मई को अपने नामांकन में आने का आमंत्रण दिया।

कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, सह-संयोजक रमाकांत महतो, रांची विधानसभा प्रभारी अजय मारू, विधानसभा सह-संयोजक मनोज मिश्रा, रांची महानगर अध्यक्ष वरूण साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।