कराईकेला के मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अमर बाउरी

राजनीति झारखंड
Spread the love

  • कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क चलाने का दिया निर्देश

पश्चिम सिंहभूम। चक्रधरपुर विधानसभा के कराईकेला मंडल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के संयोजक, शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी एवं बुध अध्यक्ष की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी सम्मिलित हुए। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर लाभार्थियों से संपर्क करने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व विधायक शशि भूषण समाड, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगन्डी, पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, विधानसभा प्रभारी भूषण पाठ पिगुवा, विस्तारक लक्ष्मीकांत भगत, जिला अध्यक्ष संजू पांडे, जिला उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुश पुरती, लोकसभा सहसंयोजक दुम्वी  सुरीन, तीर्थ जमुदा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ललित नारायण ठाकुर, बीजू प्रमाणिक, घासी महतो, राजकुमार प्रमाणिक, सुब्रतो प्रधान, बाबूराम वानरा, मंगल बोदरा, बाबा नाथ षाड़ंगी एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8