भाजपा नगर के शक्ति केंद्रों को सशक्‍त करने के मंत्र दिए अमर बाउरी ने

राजनीति झारखंड
Spread the love

पश्चिम सिंहभूम। भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर के शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक 12 अप्रैल को स्थानीय स्व. दिलीप साव स्मृति भवन में हुई। इसमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी सम्मिलित हुए। बैठक का आरंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद चक्रधरपुर विधानसभा के प्रभारी भूषण पाटपिंगुवा ने नगर के पदधारियों व सभी बूथों के प्रभारी और संयोजक का परिचय सत्र चला।

मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों को सशक्‍त करने के लिए कई मंत्र दिए। बूथ कमेटी और शक्ति केंद्रों के विषय में विस्तृत जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिना थके बना रुके निरंतर देश को विकसित देश बनाने के लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहे है। वैसी ही हम सभी कार्यकर्ताओं को उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए और एनडीए को 400 पर तक पहुंचा है। जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर भाजपा के लिए उनका बहुमूल्य मत मांगना है। पूर्व विधायक शशिभूषण ने कहा कि चुनाव तक सक्रिय होकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। पार्टी के प्रत्याशी को भारी से भरी मतों से विजय दिलवाने के प्रयास करें।

मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, अजज मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय कुमार मेलगांडी, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, जिला मंत्री अशोक दास, संजय मिश्रा, सुरेश साव, ललित मोहन गिलुवा, शेष नारयण लाल, संजय पासवान, संभु साव, मदन विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, गौतम रवानी, विमला प्रसाद, कविता राठौड़, चित्रा देवी, सरस्वती हेस्सा, दयमंती नाग, बजरंग महानंद, रोहित प्रधान, धीरज साव, रवि बांकीरा, संदीप साव, अर्जित वर्मा, इंद्रजीत रवानी के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8