ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 11वीं की प्रवेश परीक्षा में 823 स्टूडेंट्स हुए शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी संकाय में सत्र (2024-25) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को हुई। इसमें झारखंड के अलावा बिहार, उड़ीसा, बंगाल एवं उत्तर प्रदेश से करीब 823 विद्यार्थि‍यों ने हिस्सा लिया। विज्ञान विषय में 573, वाणिज्य विषय में 127 तथा मानवविकी विषय में 103 विद्यार्थी शामिल हुए।

उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए स्कूल की अकादमी निर्देशिका डॉ सिम्मी मेहता ने कहा कि छात्रों को भविष्य से जुड़ी उचित फैसला लेने का यही सही समय है। उन्होंने कहा कि ‘नई शिक्षा नीति-2020′ के तहत यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है।

अकादमिक समन्वयक रवि शेखर ने कहा कि हमेशा अपने बच्चों के प्रति सजग और सचेत रहते हुए उन्हें सही दिशा देते रहें। बच्चे अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार स्वयं ही विषय का चयन करें। अभिभावक इन कार्यों में उनकी मदद करें।

विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार एवं विश्वजीत चटर्जी ने पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थी और अभिभावकों ने मौजूद शिक्षक व शिक्षिकाओं से सवालों को साझा कर उत्तर प्राप्त किए। प्रवेश परीक्षा में शामिल विद्यार्थीयों को उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।

प्रवेश परीक्षा का परिणाम स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसे 8 अप्रैल, 24 को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8