ट्रांसजेंडर को लेकर टाटा स्टील ने शुरू की नई पहल

झारखंड
Spread the love

  • वेस्ट बोकारो डिवीजन में मना इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी

रामगढ़। टाटा स्टील ने अपने यहां नई पहल की शुरुआत की। कंपनी के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने जेआरडी टाटा ट्रेनिंग सेंटर, पुंडी में अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर नोमिनेटेड जीएम (वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील) अनुराग दीक्षित मुख्य अतिथि थे।

डिवीजन ने माइंस में ट्रांसजेंडर के पहले बैच के साथ विजिबिलिटी का अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस मनाया। इस मौके पर 14 ट्रांसजेंडर मौजूद थे। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ट्रांस लोगों द्वारा सामना किए जाने वाले संघर्षों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और अधिक संरक्षित अधिकारों की वकालत करना एवं समुदाय को सशक्त बनाना है। ऑनबोर्डेड एचईएमएम ट्रांसजेंडर@ माइंस वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अगले साल की शुरुआत में खनन कार्यों में तैनात किए जाएंगे।

वर्ष, 2015 में ‘मोजाइक’ के गठन से कंपनी की विविधता व समावेशन पहल से लेकर एशिया में एलजीबीटीक्यू+ के लिए सबसे बड़ा रोजगार मेला ‘राइज’ में भागीदारी और अब ट्रांसजेंडरों की भर्ती तक टाटा स्टील न केवल एक वैश्विक पथप्रदर्शक के रूप में विकसित हुआ है, बल्कि समय के परिवर्तन को स्वीकार करते हुए दूसरों को भी समावेशी होने के लिए प्रोत्साहित किया है।

कंपनी ने हमेशा बेंचमार्क स्थापित करने का प्रयास किया है और इसे कई पथप्रदर्शक नीतियों, अभ्यासों और पहलों का श्रेय प्राप्त है, जिसमें 8 घंटे का काम, वेतन के साथ अवकाश, विनिर्माण सेट-अप में 5-दिवसीय कार्य-सप्ताह, मासिक धर्म अवकाश, एलजीबीटीक्यू+ समावेशी नीतियां, वीमने@माइंस आदि शामिल हैं।

टाटा स्टील दुनिया भर में एक विविध, समावेशी, सुरक्षित और निष्पक्ष कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिक समावेशी औद्योगिक विकास को सक्षम करने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय समेत अन्य नयी पहचान को अंगीकार करना जारी रखेगी। कंपनी ने 2025 तक 25 प्रतिशत विविधतापूर्ण कार्यबल का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर बीवी सुधीर कुमार (चीफ, सीबी, वेस्ट बोकारो डिविजन), पीके श्रीवास्तव (चीफ, सीईपी, वेस्ट बोकारो डिविजन), एसके मांजी (चीफ, ईएंडपी, वेस्ट बोकारो डिविजन), गिरीश शर्मा (हेड, सेक्यूरिटी, वेस्ट बोकारो डिविजन) कुमार सुनील (हेड, एकाउंटस, वेस्ट बोकारो डिविजन) और चंद्रशेखर (हेड, प्रोक्यूरमेंट, वेस्ट बोकारो डिविजन) उपस्थित थे।