नीरजा सहाय डीएवी ने मनाया 22वां स्थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी ने 22वां स्‍थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया। श्रीमती सहाय के पुत्र वरुण सहाय मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथियों में डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्‍हा, डीएवी हेहल की प्राचार्या रोशनी वाधवानी, प्रेमसंस मोटर के मालिक पुनीत पोद्दार शामिल थे। इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों में सामूहिक गान, नृत्य, नुक्कड नाटक आदि ने उपस्थित आगंतुकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि ने विद्यालय से जुड़ी कई बातें साझा की। विद्यालय से लगाव के कई संस्मरण भी साझा किए। प्राचार्या एसके सिन्हा ने उन दिनों को याद करते हुए विद्यालय के इस यात्रा के दुख-सुख के क्षण याद किए। प्राचार्या श्रीमती किरण कुमारी यादव ने सहाय परिवार के योगदान को रेखांकित करते हुए इसके अनंत सुनहरे कीर्तिमान यात्रा के लिए आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज़ की गई। पिछले सत्र में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8