विश्वकर्मा मंच का पारिवारिक मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्‍वकर्मा मंच का 13वां पारिवारिक मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रांची के रातू किला स्थल में रविवार को हुआ। समाज के गणमान्‍य लोगों ने समूहिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय थे। समारोह की अध्यक्षता श्रीकांत शर्मा ने की। संचालन सचिव राकेश कुमार शर्मा ने किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए सहाय ने कहा कि संगठित समाज ही अपना विकास करते हैं। अपने हक और अधिकार के लिये आगे आने चाहिए। विशिष्ट सत्यनारायण शर्मा, अतिथि शिव कुमार शर्मा, दुधेश्वर विश्वकर्मा सुरेश चंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखें।

इस अवसर पर विश्वकर्मा मंच के सचिव राकेश कुमार शर्मा ने सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्‍तुत किया। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने लेखा जोखा पेश किया। समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया, जो विश्वकर्मा मंच के साथ लगातार जुड़े रहे हैं। समाज के विकास में बहुमूल्य योगदान किए हैं।

वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि शिक्षित समाज ही गलत विचारों का विरोध कर सकता है। दहेज जैसी कुप्रथा दूर हो सकती है।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार केरल की तर्ज पर आर्टिजन बोर्ड के गठन करें, तभी विश्‍वकर्मा समाज का कल्याण होगा। जाति प्रमाण पत्र बनाने का सरल उपाय ढूंढना चाहिए।

मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों को किसी न किसी राजनीति पार्टी से जुड़कर रहना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम होने से लोगों में जागरुकता आती हैं। मेल मिलाप बढ़ता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह सचिव मनोज कुमार शर्मा, संगठन सचिव विनोद कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, को सह कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा, जिला सचिव मनोज विश्वकर्मा, जगदेव विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा, क्षेत्र के प्रभारी प्रदीप कुमार, नवीन निश्चल, विनय शर्मा, निरंजन कुमार शर्मा, महेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, राधाकांत शर्मा, रेणु शर्मा, रेखा शर्मा, उर्मिला देवी, चित्रा शर्मा, संगीता देवी, रेखा कुमारी, रवि विश्वकर्मा, अंकिता कर्मकार, अनिता विश्वकर्मा, कुसुम शर्मा, माला रानी शर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी, रीना कुमारी, गोपाल कर्मकार, मानिकचंद ठाकुर, राजेश विश्वकर्मा, अरूण शर्मा का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8