अब आ रही ‘द यूपी फाइल्स’, अनुपम खेर ने लॉन्च किया पहला लुक

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। अब ‘द यूपी फाइल्स’ आ रही है। श्री ओस्टवाल फ़िल्म्स के कुलदीप उमरावसिंह ओस्टवाल की यह पहली फ़िल्म है। इसका टीजर और पोस्टर अभिनेता अनुपम खेर ने लॉन्‍च किया।

नीरज सहाई के निर्देशन और कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल द्वारा निर्मित ‘द यूपी फाइल्स’ एक सिनेमैटिक मास्टरपीस है। यह अपने अनूठे कथा और प्रेरणादायक कहानी के साथ दर्शकों को बांधने का वादा करती है।

निर्माता कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल ने कहा, ‘द यूपी फाइल्स’ के निर्माण का सफर चुनौतीपूर्ण और शानदार रहा है। हम कथा की शक्ति में विश्वास रखते हैं। इस फिल्म के साथ एक ऐसा अनुभव बनाने का उद्देश्य रखते हैं, जो हमारे दर्शकों के दिलों में बना रहे।’

निर्देशक नीरज सहाई ने फिल्‍म के बारे में अपनी उत्साहित भावना व्यक्त की। उन्‍होंने कहा, ‘यह फिल्म एक प्रेरणात्मक प्रेम कथा को लाने के लिए समर्पित प्रयास है। हमें अत्यधिक खुशी है कि अनुपम खेर हमारे मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हमारे फिल्म का पोस्टर लांच किया।’

इस अवसर पर अभिनेता मनोज जोशी ने कहा, ‘इस समय उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। फिल्में हमारे देश के लोगों की कहानियों को साझा करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।’

मूवी की कास्ट और क्रू में मंजरी फड़नीस, अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज़ खान, मिलिंद गुणाजी, और अन्य शामिल हैं। सभी पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च के वक्‍त मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8