आजसू पार्टी ने किया मैराथन का आयोजन, ये विजेता

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। आजसू पार्टी के कांके मैराथन 2024 में पन्द्रह सौ से अधिक धावकों ने 4 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को कांके मैराथन  का उद्घाटन किया। उन्होंने कांके की जनता को बधाई दी। कहा कि खेल हमें अनुशासित व सेहतमंद बनाता है। विशिष्ट अतिथि जेके इंटरनेशनल के सीईओ जितेंद्र सिंह ने प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को अपनी कंपनी में नौकरी देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के संयोजक कांके विधानसभा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार नाग ने आगुन्तकों  का स्वागत किया। धावकों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर पुरुषों की 10 किलोमीटर रेस, महिलाओं, बालक व बालिकाओं का 3.5 किमी मैराथन रेस का आयोजन हुआ। किसान चौक पिठौरिया से बाढ़ू व लक्ष्मण चौक कांके तक धावक दौड़े।

प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 किमी की रेस में उरुगुटु निवासी विकेश कुमार प्रथम रहे। महिलाओं में ममता कुमारी प्रथम, बालक वर्ग में संदीप महतो प्रथम और बालिका वर्ग में अंजली कुमारी प्रथम रहे।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव पार्वती देवी व राजेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य संजय महतो, रामजीत, गंझू, सफीउल्लाह अंसारी, महमूद अंसारी, बबली कुमारी समेत भारी संख्या में कांके के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8