एक ही दिन तीन लोगों की हुई आ‍कस्मिक मृत्‍यु, गांव में मातम

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत में एक ही दिन तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। बीते शुक्रवार को गांव के बुजुर्ग रामचंद्र चंद्रवंशी की मृत्यु हो गई। उसके कुछ ही घंटों बाद सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर चौबे (73 वर्ष) की मृत्यु हो जाती है। देर शाम मझिगावां गांव के ही एक नवयुवक की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही लंगटू रजवार का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना रजवार की मृत्यु शुक्रवार की देर शाम हो गई। परिजनों के अनुसार दोपहर सभी से अच्छे से बात किया। उसके बाद तबीयत ठीक नहीं लग रही है, ऐसा घर वालों को बताया। बीते कुछ दिनों से उसके शरीर में चेचक निकला हुआ था। परिजनों उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो जाती है।

मृतक का शव देर शाम घर लाया गया। इसकी सूचना से पूरे गांव में मातम छा जाता है। लंगटू रजवार गांव में ही मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर किया करता है। मुन्ना भी मजदूरी करके पिता की मदद करता था। मुन्ना रजवार अपने पीछे माता पिता के साथ एक गर्भवती पत्नी, दो साल की बच्ची, छोटे भाई बहन को छोड़ गया।

मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। पुत्र की मृत्यु से पिता लंगटू रजवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है कि पुत्र के क्रिया कर्म के साथ विधवा बहु व परिवार के अन्य सदस्यों का मजदूरी के सहारे कैसे भरण पोषण कर पाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8