ईडी, सीबीआई की कार्रवाई पर विपक्ष के दावे पर बोले रणनीतिकार प्रशांत किशोर, लोग …

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्‍य केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। विपक्ष इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहा है। उसका कहना है कि देश की जनता इस कार्रवाई के खिलाफ है। इस बीच इसे लेकर रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बयान भी सामने आया है।

जानकारी हो कि ईडी ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाल ही में गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए हैं। आज वे पीएम आवास का ‘घेराव’ करेंगे।

ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर प्रशांत किशोर का कहना है कि लोग के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि लोगों को यह पसंद नहीं आता जब जांच के दायरे में आया व्यक्ति भाजपा में शामिल हो जाता है और कार्रवाई रुक जाती है।

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि ‘बीजेपी का ग्राफ पूर्वी और दक्षिण भारत में बढ़ रहा है। वहां वह अब तक परंपरागत रूप से कमजोर रही है। मोदी-शाह बीजेपी को 220 सीटों वाले पूर्व और दक्षिण में एक मजबूत ताकत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इंडी गठबंधन पहले नेताओं और पार्टियों को एक साथ इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर वे एक रणनीति बनाएंगे। ये घोड़े के आगे गाड़ी लगाने जैसा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8