- उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना
पलामू। उप विकास आयुक्त रवि आनंद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, नजारत उपसमाहर्ता विक्रम आनंद ने शनिवार को संयुक्त रूप से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए पोषण जागरुकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा।
मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण के लिए आम जनों से सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत पोषण रथ 9 से 23 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंड,पंचायत व गांवों में जाकर आम जनों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति,बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा। इस दौरान पोषण भी पढ़ाई भी, ट्रेडिशनल एंड लोकल डाइट प्रैक्टिस सहित गर्भवती महिलाओं की हेल्थ जांच की जायेगी।
समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए बच्चों के आयरनयुक्त पौष्टिक आहार, स्वच्छता आदि जरूरी है। सही पोषण से ही देश रौशन होगा। इस माह विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। उन्हें उपचार के लिए एमटीसी सेंटर रेफर किया जाएगा।
गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी की जाएगी। रक्तहीनता से पीड़ित महिलाओं को इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग रेफर किया जायेगा। मौके पर उपरोक्त के अलावे अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8