Jharkhand Weather : रांची। झारखंड का मौसम बदल गया है। राज्य में कल यानी 16 मार्च से लगातार बारिश होगी। वज्रपात होने और आंधी चलने की भी आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 15 मार्च, 2024 को दी।
तापमान में होगी गिरावट
राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
16 मार्च से यहां बारिश
केंद्र के मुताबिक 16 से 18 मार्च तक राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।
19 मार्च से यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
20 मार्च को यहां वर्षा
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।
21 मार्च को यहां बारिश
राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 21 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है।
यहां के लिए अलर्ट
मौसम केंद्र ने 16 से 18 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक 16 मार्च को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।
इसी तरह 17 और 18 मार्च को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8