Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 23 मार्च, 2024

मेष

स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अच्छे कार्यों का श्रेय मिलेगा। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च हो सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए दिन अनुकूल है।

वृष

शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बनता नजर आ रहा है। नए कार्यों को प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतनें की जरूरत है। न्यायालय संबंधित मामले थोड़ा लंबा चलेगा।

मिथुन

मौद्रिक लाभ के संकेत हैं। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। नौकरीपेशा को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा।

कर्क

करियर और पेशे की दृष्टिकोण से उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिलने की संभावना है। नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे आपका दायरा भी बढ़ेगा।

सिंह

नौकरी की हालात में सुधार संभव है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

कन्या

मामूली झटकों के बावजूद अच्छी प्रगति करेंगे। व्यवसाय में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

तुला

पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शरीर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय दें।

वृश्चिक

छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी इच्छाओं के अनुरूप संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। संपत्ति जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

धनु

विदेशी व्यापार से संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना बनाई जा सकती है। अचानक वित्तीय संकट सतह पर आ सकता है। आपका भागीदार अशांति का स्रोत होगा। मिजाज पर संयम रखने की आवश्कता है।

मकर

शब्दों के चयन के प्रति सावधानी बरते, क्योंकि इससे रिश्ते खराब होने की आशंका है। पारिवारिक एवं व्यावासयिक सदंर्भ में मनमुटाव संभव है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। नुकसान होने की आशंका है।

कुंभ

कुछ हद चुनौतियों का सामना करेंगे, लेकिन अंतत: चीजें आपके पक्ष में होंगी। दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं। निवेश करने के लिए जल्‍द निर्णय नहीं लें।

मीन

चौतरफा खुशी मिलेगी। व्यावसायिक रूप से सक्रिय और सतर्क रहेंगे। अच्छी प्रगति करेंगे। विदेशी संपर्कों से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बात करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें भ्रमित नहीं करें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8