
रांची। यात्रियों की सुविधा और होली फेस्टिवल के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रांची – पूर्णियां – रांची होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 1 कोच, सामान्य श्रेणी के 8 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच और वाताअनुकूलित 3-टीयर के 2 कोच यानी 21 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 08849 रांची-पूर्णियां होली स्पेशल 23 मार्च, 2024 को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान 05:30 बजे, मुरी आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:40 बजे प्रस्थान 07:45 बजे, धनबाद आगमन 09:45 बजे प्रस्थान 09:50 बजे, जसीडीह आगमन 12:40 बजे प्रस्थान 12:42 बजे, बरौनी आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:25 बजे एवं पूर्णियाँ आगमन 21:00 होगा।
ट्रेन संख्या 08850 पूर्णियां – रांची होली स्पेशल 23 मार्च, 2024 को पूर्णियां से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का पूर्णियां से प्रस्थान 23:55 बजे, बरौनी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:30 बजे, जसीडीह आगमन 06:28 बजे प्रस्थान 06:30 बजे, धनबाद आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, मुरी आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:47 बजे एवं रांची आगमन रविवार 14:25 बजे होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8