दैनिक भारत 24 की खबर का असर : सड़क की कराई गई मरम्‍मत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। आपके अपने न्‍यूज बेव पोर्टल ‘दैनिक भारत 24’ की खबर का असर हुआ है। खबर छपने के बाद संवेदक गोविंद महतो और कनीय अभियंता अरुण मरांडी ने हुसीर से कुम्हरिया भाया मुरुम बाजार टांड़ रोड की मरम्‍मत करा दी। अब इसपर सुचारू रूप से आवागमन हो रहा है।

झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुसीर रिंग रोड से मुरुम बाजार टांड़ होते हुए कुम्हरिया चौक तक सड़क बनाई गई थी। करीब 6.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च हुए थे। बनने के चार महीने बाद ही यह उखड़ने लगी थी।

खबर छपने से पहले

सड़क के निर्माण का कार्य ग्रामीण विकास विभाग से किया गया है। इसका शिलान्यास पिछले वर्ष 09 जनवरी, 2020 विधायक समरीलाल और जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अंसारी ने किया था। संवेदक गोविंद महतो हैं। सड़क टूटने के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इसके बाद इस खबर को प्रमुखता से छापा गया था।