झालको कर्मचारी नेता घनश्याम रवानी का निधन

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड कर्मचारी महासंघ के पदधारी और झालको के कर्मचारी नेता घनश्याम रवानी का गुरुवार को निधन हो गया है। वह कुछ माह से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था।

कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद उनके शरीर में कई प्रकार की जटीलता आ गयी थी। इसका इलाज ऑर्किड अस्पताल में चल रहा था। दो दिन पहले उनको रिम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी।

वह झारखंड आंदोलन से भी जुड़े थे। झालकोकर्मियों की अवाज उठाते रहते थे। आजसू नेता वीरेंद्र तिवारी ने सरकार से परिजनों को सहयोग का आग्रह किया है। उनका अंतिम संस्कार बोड़ेया स्थित पोटपोटो नदी के तट पर किया गया। अपने पीछे वह पत्नी के अतिरिक्त एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये।