झारखंड बंगाली समिति ने किया जगाधत्री पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

दुमका। केवी वाटिका श्रीराम पड़ा में श्री श्री 108 जगाधत्री पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 21 नवंबर को किया गया। इसका आयोजन झारखंड बंगाली समिति के तत्‍वावधान में हुआ। सुबह 7 बजे षष्ठी पूजा प्रारंभ हुआ। नवमी विधि पूजा एवं पुष्पांजलि पाठ अपराह्न 3 बजे संपन्न हुआ।

शाम में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बोलपुर के प्रसिद्ध बाउल संगीत के कलाकार, बांसुरी कलाकार देवघर एवं तबला कलाकार देवघर ने प्रस्तुत किया। स्थानीय कलाकार नृत्य एवं संगीत पेश किया। यह जगधात्री पूजा विगत 10 वर्षों से मनाया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ वाणी सेनगुप्ता ने माता जगाधात्री से झारखंड वासियों का मंगल कामना किया। समिति के जिला सचिव सुब्रत सिंह ने इस पवित्र दिवस में माता से सभी के लिए समृद्धि एवं सुख की कामना की।

विधि विधान से संपूर्ण पूजा पाठ राजनगर पश्चिम बंगाल के पुजारी अपूर्व आचार्य ने कराया। इस शुभ कार्यक्रम को संपन्न कराने में मनोज नाथ, नीरज नाग, दिवाकर महतो, स्वरूप सेनगुप्त, सुनेन्दू सरकार, मोनालिसा सेनगुप्ता, पूर्वी नाग, अनामिका दास, अर्पिता नाग, श्वेता चक्रवर्ती, प्रदीप चक्रवर्ती, जनार्दन गोराई , सुशीत बरन चक्रवर्ती, प्रेम केसरी, दिलीप सेन, मनोज घोष आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुबह 6:30 बजे समिति के महिला भक्तों के द्वारा कलश लेकर श्रद्धा बड़ा बांध से जल लेकर केवी वाटिका में पदार्पण किया गया। समिति के उपाध्‍यक्ष विमल भूषण गुहा ने जगाधत्री पूजा में शामिल भक्तों एवं झारखंड के सभी नागरिकों को शुभेच्छा दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *