दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी जा सकते हैं जेल, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। ईडी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल के बाद अब दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी जेल जाने के मुहाने पर खड़े हैं। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने उन्‍हें इसे लेकर चेतावनी दी है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उन्‍हें आज यानी 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कोर्ट के आदेश पर ईडी आगे की कार्रवाई करेगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा आज सुप्रीम कोर्ट में भी उठ सकता है।

बहरहाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेता सौरभ भारद्वाज को चेतावनी दी कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है। कोर्ट ने कहा, ‘हमारे साथ ऐसा मत करो नहीं तो जेल जाओगे। अगर इससे आम आदमी को फायदा होगा तो हमें तुम्हें जेल भेजने में कोई झिझक नहीं होगी।’

दिल्ली हाई कोर्ट ने क्लिनिकल प्रतिष्ठानों को विनियमित करने के लिए कानून बनाने पर न्यायिक आदेशों का पालन नहीं करने पर आप नेता सौरभ भारद्वाज को चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि आप सरकार के सेवक हैं। बड़ा अहंकार नहीं रख सकते।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8