Horoscope Today : 22 मार्च, 2024
मेष
गुस्से पर काबू रखना होगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएं। जोखिम नहीं लें। संतान को समय अवश्य दें। कामकाज के प्रति संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
मिथुन
सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे। एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है।
कर्क
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किसी परेशानी का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
कन्या
सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।
तुला
समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।
वृश्चिक
भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला नहीं लें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है। बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु
दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर
दिन मिलाजुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान रह सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार नहीं दें। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।
कुंभ
दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
मीन
सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। पढ़ाई पर ध्यान लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8