Big News: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। इस समय बड़ी खबर आ रही, लोकसभा चुनाव से ऐन पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

गोयल के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर आया है, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। देश में चल रही चुनावी बयार के बीच चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। इस्तीफे देने के कारणों का पता नहीं चला है। हमारी नजर इस खबर पर बनी रहेगी।