रांची। भाकपा-माले राज्य कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 93वां शहादत दिवस मनाया गया। माले कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। मौन श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता शुभेन्दू सेन ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ चुका है। मजदूर, किसान विरोधी कानून लाये जा रहे हैं। कारपोरेट हित में सरकार हर लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने की साज़िश कर रही है। सरकार के नीतियों का विरोध करने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करना और चुनाव बांड घोटाले के जरिए हजारों करोड़ चंदा लिया गया।
शुभेंदु सेन ने कहा कि देश के संविधान को भी बदल कर तानाशाही राज कायम करने की कोशिश है। आज भगतसिंह के रास्ते हमें इन भूरे अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करना होगा। 2024 के इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना होगा। इंडिया गठबंधन के दलों से अपील की है कि अविलंब वे एकताबद्ध होकर भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरें।
शहादत दिवस कार्यक्रम में जगरनाथ उरांव, नदीम खान, सुदामा खल्को, भीम साव, अनंत गुप्ता, छुटुराम महतो, शांति सेन, आईति तिर्की, कुमार वरूण, नेहा सिन्हा, सोनाली केवट, इनामुल हक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद लहरी ने की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8