टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव : संजीव चौधरी चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील की कामगार के संगठन टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में संजीव चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष चुन गए। कोषाध्यक्ष के पद पर आमोद दुबे निर्वाचित हुए। कंपनी परिसर के स्टेलेनियम हाल में मतगणना के दूसरे दिन अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया है। हालांकि को-ऑप्शन का प्रस्ताव गिरने और प्रतिद्वंदी के कमेटी मेंबर चुनाव हारने के बाद संजीव की ताजपोशी तय मानी जा रही थी।

यूनियन के सहायक सचिव के 3 पद पर पिछली कमेटी के नीतेश राज, अजय चौधरी जीते। सरोज सिंह को हार का सामना करना पड़ है। श्याम बाबु नए सहायक सचिव बने हैं।

उपाध्यक्ष के 4 पद पर पुराने तीन चेहरे शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह और संजीव तिवारी चुनाव जीत गये। उपाध्यक्ष के चौथे सीट पर नये चेहरे राजीव चौधरी जीते हैं। महासचिव के पद पर सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर शैलेश कुमार सिंह पुन: जीत गये हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।