
रांची। आम लोगों के लिए राजभवन उद्यान 6 फरवरी से खुल गया। पहले दिन 3469 लोगों ने राजभवन उद्यान का भ्रमण और परिदर्शन किया। लोग 12 फरवरी तक उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं।
विदित हो कि राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण व परिदर्शन के लिए 6 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक खोला गया है। उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है।
विदित हो कि उद्यान में प्रवेश राजभवन के गेट नंबर 2 से होगा। सुरक्षा जांच के बाद लोग दोपहर 1 बजे तक उद्यान में प्रवेश कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।