एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं ने महिलाओं को किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं ने संस्कृति महिला समिति और जागृति महिला संघ की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम 13 फरवरी को सीकरी कार्यालय में आयोजित किया। इस अवसर पर एनटीपीसी महिला अधिकारी, संविदा कर्मचारियों, केरेडारी और बड़कागांव से प्रमुख नेता एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश प्रसाद ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरोजिनी नायडू के योगदान को उजागर किया। भारत में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

डीएवी पब्लिक स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका महिला अनन्या मुखोपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। एरोग्यम अस्पताल की मुख्य प्रशासक श्रीमती जया सिंह ने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। जागरुकता और स्वास्थ्य सेवाओं के पहुंच में वृद्धि के लिए आवाज उठाई।

डॉ. विदुषी श्रीवास्तव ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर सत्र आयोजित किया, जि‍सने एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के महत्वपूर्ण दिशानिर्देश प्रदान किया। इसके अतिरिक्त श्रीमती स्वाति साहू ने महिलाओं के बीच मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। आत्मसम्मान के महत्व और जरूरत पर जोर दिया।

लिंग समानता एवं महिला सश्किकरण को बढ़ावा देने में पुरुष कर्मचारियों को शामिल करने के प्रयास में एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘आपके जीवन में महिलाओं का मूल्य’ विषय, संघर्षशील महिलाओं द्वारा निभाए गए महत्वपूर्ण भूमिकाओं और उनके योगदान को पहचानने की महत्वता पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन समावेशितता, सशक्तिकरण, और महिलाओं के मुद्दों के बारे में बातचीत का माध्यम बना है। एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं हजारीबाग ने कार्यस्थल और उससे परे महिलाओं के समानता को बढ़ावा देने और सशक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर अपर-महाप्रबंधक रोहित पाल (मानव संसाधन), एसपी गुप्ता (लैंड एंड अधिग्रहण), उप-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मृत्युंजय कुमार वर्मा और संचीता कार (सीएंडएम) एवं वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार, सीएसआर अधिकारी श्रीमती अलका भार्गवी और अधिकारी सिद्धि गुप्ता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8