weather_alert

Jharkhand Weather Update : 12 फरवरी से 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, इन जिलों के लोग रहें सतर्क

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather Update : रांची। झारखंड सोमवार यानी 12 फरवरी से लगातार बारिश होगी। तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 10 फरवरी, 2024 को दी है। अलर्ट के मद्देनजर इन जिले के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कांके का तापमान गिरा

बिरसा कृषि विवि के कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग के अध्‍यक्ष डॉ रमेश कुमार के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। 10 फरवरी को न्‍यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों में न्‍यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

11 फरवरी को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 11 फरवरी को राज्‍यभर में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

12 फरवरी से बारिश

राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती भागों में 12 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिलों में देखने को मिल सकता है।

13 से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 13 फरवरी को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिल सकता है।

14 फरवरी को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 14 फरवरी को कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिल सकता है।

15 और 16 को से स्थिति

केंद्र के अनुसार 15 और 15 फरवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए अलर्ट

  • केंद्र के मुताबिक 12 से 14 फरवरी तक राज्‍य के कई जिलों में गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
  • 12 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।
  • 13 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में असर देखने को मिल सकता है।
  • 14 फरवरी को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में वज्रपात संभव है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।