Jharkhand Weather : झारखंड में 21 फरवरी से इन जिलों में होगी बारिश

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। राज्‍य के कई जिलों में 21 फरवरी से बारिश होगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 17 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

18 फरवरी से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 18 और 19 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। 20 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

21 फरवरी को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 21 फरवरी को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में पड़ने की संभावना है।

22 फरवरी से ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 22 फरवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 23 फरवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बर्षा होने की उम्‍मीद है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8