Jharkhand Weather : कल से होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 12 फरवरी से लगातार बारिश होगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 11 फरवरी, 2024 को दी है। अलर्ट के मद्देनजर इन जिले के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल यहां होगी बारिश

राज्‍य के उत्तरी और निकटवर्ती भागों में 12 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिल सकता है।

13-14 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 13 और 14 फरवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

15 को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 15 फरवरी को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट

केंद्र के मुताबिक 12 फरवरी से 14 फरवरी तक राज्‍य के कई जिलों में गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

12 फरवरी को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, बोकारो, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

13 और 14 फरवरी को राज्‍यभर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।