Jharkhand : चम्‍पाई सोरेन ने ली मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, दो मंत्री भी बने

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। चम्‍पाई सोरेन ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ 2 फरवरी को ली। राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन ने उन्‍हें राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके साथ दो मंत्रियों ने भी शपथ ली।

राजभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चम्पाई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी समेत कई विधायक, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक एवं भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं दोनों मंत्री को शपथ लेने के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव श्री ख्यांगते ने मुख्यमंत्री एवं दोनों मंत्री की नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा मुख्यमंत्री एवं दोनों मंत्री को अनुक्रम में शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया।

शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्‍यमंत्री चम्‍पाई सोरेन रांची के बिरसा चौक गए। वहां स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सिदो कान्हू उद्यान परिसर स्थित शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।