रांची। इस्पात महिला समाज ने सेल सैटेलाइट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में एक विशेष मिलन समारोह आयोजित की। इसमें सेल की विभिन्न इकाइयों के महिला समाज के विशेष अतिथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली से आई श्रीमती रेखा सिंह मुख्य अतिथि थीं। छत्तीसगढ़ से श्रीमती स्मिता गिरी, धनबाद से श्रीमती निशा श्रीवास्तव और दिल्ली से श्रीमती पिंकी रंजन सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
कार्यक्रम सेल रांची स्थित सभी इकाईयों की महिलाओं के द्वारा आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रेखा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शानदार नृत्य और अन्य प्रदर्शन हुए, लेकिन कार्यक्रम की सर्वोत्तम प्रस्तुति महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी बनर्जी का नृत्य था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती बनर्जी, श्रीमती सुनीता वर्मा और श्रीमती सुमिता कर के सक्षम नेतृत्व में सदस्यों का अपार योगदान रहा। यह जानकारी श्रीमती अपर्णा मिस्त्री ने दी|
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8