आपदा में फंसे झारखंडवासियों को मिलेगी हरसंभव मदद : हेमंत सोरेन

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि चमोली आपदा में फंसे राज्यवासी नहीं घबराएं। अगर किसी के परिजन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत है तो श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी।

मालूम हो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। इस आपदा में राज्य के श्रमिक के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। झारखंड के श्रमिक भी उत्तराखंड जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में काम के लिए जाते हैं।

श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम के जारी हेल्पलाइन नंबरों पर मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 11 हेल्पलाइन एवं कुछ व्‍हाट्सएप नंबर भी जारी किये हैं। इन नंबरों पर संदेश भेजकर आपदा में फंसे लोग सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम के नंबरों पर किया जा सकता हैं संपर्क

06512490055, 06512490083, 06512490037, 06512490058, 06512490052, 06512490125

इन व्‍हाट्सएप नंबरों से प्राप्त कर सकते हैं सहयोग

9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432