शिव बारात आयोजन महासमिति चम्‍पाई सोरेन और सुदेश महतो को दिया निमंत्रण

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति (पहाड़ी मंदिर, रांची) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 12 फरवरी को मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा आगामी 8 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने के लि‍ए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया।

मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने महासमिति के सदस्यों से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष दीपक नंदा, सचिव राज तनेजा, बारात प्रभारी मेहुल प्रसाद, प्रवक्ता बादल सिंह, वरीय उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी सुश्री अंशु तिवारी, सह सचिव दिलीप वर्मा, सदस्य शुभाशीष चटर्जी, श्रीमती सपना चटर्जी, झांकी कलाकार श्री राम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उधर, पहाड़ी बाबा शिव बारात महासमिति के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो से मुलाकात की। महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए उन्‍हें आमंत्रि‍त किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।