हलद्वानी के बनभूलपुरा को लेकर बड़ी घोषणा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। हलद्वानी के बनभूलपुरा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है। यहीं अवैध अतिक्रमण हटाने पर हिंसा भड़की थी। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी। बड़ी संख्‍या में पुलिस बल के जवान घायल हो गए थे।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हलद्वानी के बनभूलपुरा में एक पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। यहां पिछले हफ्ते एक अवैध मदरसा ढहा दिया गया था।

सीएम धामी ने कहा कि इससे दंगाइयों को ‘’स्पष्ट संदेश’ जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि बनभूलपुरा के ‘मलिक का बगीचा’ क्षेत्र में विध्वंस अभियान के दौरान कई एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।