Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 16 फरवरी, 2024

मेष

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद नहीं करें। पारिवारिक क्लेश होगा। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

वृष

करियर में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

मिथुन

कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।

कर्क

किसी पर भी अंधविश्वास नहीं करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

सिंह

आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कन्या

सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

तुला

काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

वृश्चिक

कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें। फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

धनु

यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रि‍य होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

मकर

समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

कुंभ

जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

मीन

समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।