चक्रवात का प्रभाव, समुंद्र तट से सटा रोड क्षतिग्रस्‍त, चल रही तेज हवा, जानें अपडेट

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

आंध्र प्रदेश। चक्रवात ‘असानी’ के प्रभाव से समुंद्र तट के साथ लगता रोड क्षतिग्रस्‍त हो गया है। काकीनाडा में तेज हवा चल रही हैं। समुंद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है। विशाखापत्तनम में भारी बारिश और समुद्र में तूफान की स्थिति बनी हुई है।

भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है।

काकीनाडा के थिम्मापुरम पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक राम कृष्‍ण ने बताया कि चक्रवात के कारण समुद्र तट के साथ लगता रोड काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। हम 2 चेक पोस्ट लगाकर ट्रैफ़िक को इस तरफ जाने से रोक रहे हैं।

राम कृष्‍ण ने कहा कि हम पूरे अलर्ट पर हैं। माइक से भी अनाउंसमेंट किया जा रहा है। लोगों को अनुरोध किया है कि बाहर नहीं निकलें। फिशिंग की अनुमति नहीं है।