Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 11 फरवरी, 2024

मेष

आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। प्यार का मौसम रंगीन है। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे थे, वह पूरी होंगी। काम की अधिकता के कारण साथी को समय नहीं दे पाएंगे, परन्तु उसका पूरा साथ मिलेगा।

वृष

विवाह के लिए सही समय है, लेकिन रिश्ता पसन्द नहीं आएगा। अगर दूसरा विवाह करना चाहते हैं, तो दिन उत्तम है। पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है। दवाईयों इत्यादि में खर्च ज्यादा होगा। विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है।

मिथुन

प्रेम विवाह में बदल सकता है। अगर इच्छा लव मैरिज की है, तो इसकी पूर्ति हो सकती है। शादी का रिश्ता आ सकता है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिये मंहगा गिफ्ट खरीद सकते हैं।

कर्क

लाभ का दिन है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर में खुशियां आएंगी, लेकिन पति-पत्नी में अनबन रहेगी। साथी के अनैतिक आचरण की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। सोशल मीडिया पर ध्यान से स्टेटस अपडेट करें।

सिंह

पिता से अनबन मूड खराब कर सकती है। ऑफिस में बॉस की फटकार मिल सकती है। सगाई करने से पहले पार्टनर के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। तय शादी में बाधा आ सकती है। सगाई टूट सकती है।

कन्या

प्यार में धोखा मिल सकता है। अपने रसिक मिजाज को अगर कंट्रोल में नहीं रखेंगे तो लव रिलेशन ब्रेक हो सकता है। धन व्यर्थ में खर्च होगा। पिता-पुत्र में मन-मुटाव हो सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं।

तुला

परिवार का शायद साथ नहीं मिले। किसी भी बात पर ज्यादा तर्क नहीं करें। परिवार से झूठ न बोलें। इससे अविश्वास की भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। उनका भरपूर प्यार मिलेगा।

वृश्चिक

लव रिलेशन में नया मोड़ आएगा। आप अगर अकेले हैं या ब्रेकअप हुआ है तो आपका प्रेमी संपर्क कर सकता है। अपनी मोहक बातों से अपने पार्टनर का मन जीत लेंगे। बच्चों से भी खुशखबरी मिलेगी।

धनु

आपकी योग्यता की तारीफ होगी। इन्टरव्यू का कॉल आ सकता है। मन में उमंग है। लव लाइफ में आनंद ही आनंद रहेगा। पार्टनर के साथ शापिंग करने जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे।

मकर

प्रेमी का ट्रांसफर मन को उदास कर सकता है। प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है। विश्वास उसमें रंग भरता है। अपना विश्वास न टूटने दें। जीवनसाथी से बच्चों को लेकर अनबन संभव है। पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ

जीवनसाथी से दूरियां कम होंगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों के एडमीशन के लिये उपयुक्त दिन है। खुद को मजबूत पाएंगे। आपके द्वारा किए गए फैसलों से आगे जीवन में लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीतेगा।

मीन

किसी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं पड़ें। रोमांस जीवन में वापस आएगा। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। अपनी मीठी बातों से उसे मना लेंगे। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं। सेहत का ख्‍याल रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।