
रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति ने मंगलवार को फ्री मेडिकल चेकअप का आयोजन किया। इसमें विद्यालय के शैक्षणिक अधिकारी और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की नि:शुल्क जांच की गयी।
इसमें मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेज एवं सहायक कर्मचारियों ने ब्लड प्रेशर, सुगर, वेट, थायराइड, डेंटल प्राब्लम्स इत्यादि से संबंधित रोगों की जांच की। जांच करने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उचित परामर्श भी दिया। इसके साथ, होम्योपैथ और एक्युप्रेशर के विशेषज्ञ ने भी सभी को उचित परामर्श दिया। मेदांता हॉस्पिटल के डॉ एसके झा और डॉ रवि रोशन मेडिकल टीम के हेड थे।
विद्यालय के सभी कर्मचारी नि:शुल्क मेडिकल चेकअप से प्रसन्न दिखे। उन्होंने प्रबंधन समिति के प्रति आभार प्रकट किया। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा एवं सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल ने डॉक्टरों एवं उनके सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इसके आयोजन में विजय राज वर्मा एवं संजीव कुमार श्रीवास्तव की महती भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8