फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना सह विदाई समारोह का आयोजन 13 फरवरी, 2024 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सातवीं कक्षा की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जो उनके इन पलों को हमेशा के लिए यादगार रहने वाला बन गया।

12वीं के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, शुभकामना संदेश पत्र, ग्रुप फोटोग्राफ्स एवं परीक्षा प्रवेश पत्र प्रदान किया गया। मंच संचालन अनिकेत कुमार एवं विधि ने किया। धन्यवाद 12वीं कक्षा के स्कूल कैप्टन राहुल ने किया।

मिस फिरायालाल सुश्री अदिति और मिस्टर फिरायालाल राहुल सिंह को उनके व्यक्तित्व एवं प्रतिभा के लिए चयन किया गया।

प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि वे अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। निर्धारित योजना के अनुरूप ही अपनी जीवन शैली बना लें। संतुलन बनाना ही श्रेयस्कर होगा चाहे नींद लेना हो या पढ़ाई करना। कोई भी परिणाम अंतिम नहीं है। अगर कोई रिजल्ट आपको निराश करता हो तो वहां रूको नहीं, बल्कि वहीं से नई शुरुआत करो। सफलता आपके कदम चूमेगी।

इस अवसर पर प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा, सीनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती हनीत मुंजाल और जूनियर सेक्शन इंचार्ज श्रीमती प्रेरणा मुंजाल सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।