कृषि, पशुपालन और भूमि संरक्षण के दर्जनों अफसरों पर गिरी गाज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • सरायकेला, सिमडेगा, हजारीबाग, जमशेदपुर और गुमला के जिला पशुपालन पदाधिकारी को शो कोज
  • हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, लातेहार और खूंटी के जिला कृषि पदाधिकारी को शो कोज
  • गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, सरायकेला-खरसांवा और लोहरदगा के जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को शो कोज

रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अबू बकर सिद्दिख पी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि, पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के लिए आवंटित राशि का सदुपयोग करें। लाभुकों के चयन के अनुसार व्यय करना सुनिश्चित करें। वे आज नेपाल हाउस स्थित एनआईसी सभागार में सभी जिला के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित विभागीय समीक्षा में बोल रहे रहे थे। इस क्रम में उन्‍होंने दर्जनों अफसरों को शो कॉज दिया।

कार्रवाई के लिए तैयार रहें अफसर

सचिव ने कई जिलों में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई। गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, सरायकेला-खरसांवा और लोहरदगा के जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, लातेहार और खूंटी के जिला कृषि पदाधिकारी और सरायकेला, सिमडेगा, हजारीबाग, जमशेदपुर और गुमला के जिला पशुपालन पदाधिकारी को शो कोज नोटिस देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि अगले आठ दिनों के अंदर अगर योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी नहीं आती है अथवा प्रदर्शन में सुधार नहीं आता है तो कार्रवाई के लिये तैयार रहें।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा

सचिव ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना की समीक्षा करते हुए हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, जमशेदपुर और सरायकेला के जिला पशुपालन पदाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए शो-कॉज देने का निर्देश दिया है। स्पष्ट किया है कि अगर आठ दिनों के अन्दर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता है कि निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ प्रपत्र ’क’ के तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह में पुनः विभागीय समीक्षा की जायेगी। 

महिला समूह को योजना से जोड़े

बत्तख योजना में निराशाजनक कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि जेएसपीएलएस के साथ बैठक कर महिला समूह को बत्तख योजना से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के विरूद्ध चयनित लाभुकों की संख्या एवं डीबीटी की स्थिति काफी दयनीय है। उसमें सुधार लाया जाये।

जिलावार डीएलएमसी की बैठक करें

सचिव ने निर्देश दिया है कि समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का आयोजन बची हुई राशि का व्यय सुनिश्चित करें। कृषि ऋण माफी योजना का सेचुरेशन प्रमाण पत्र 29 फरवरी तक पूर्ण कर विभाग को भेजें। इसके अलावा उन्होंने बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना, एग्री स्र्माअ विपेज, सॉयल हेल्थ, मुख्यमंत्री सुखाड़ फसल राहत योजना और मृदा संरक्षण योजना की समीक्षा की।

लैंड वेरीफिकेशन का काम पूरा करें

सचिव ने सुखाड़ फसल राहत योजना को लेकर आदेश दिया कि कई जिलों में लैंड वेरीफिकेशन का कार्य पेंडिंग है, उसे पूरा करें। ई-केवाईसी के लंबित मामलों को पूर्ण करें। कृषि योजनाओं के निराशाजनक कार्यान्वयन को लेकर उन्होंने ऐसे जिले जहां 10 प्रतिशत से कम काम हुआ है, उन जिलों के कृषि पदाधिकारी को शो कॉज का आदेश दिया।

जनप्रतिनिधि से कराएं अनुशंसा

सचिव ने कहा कि परकुलेशन टैंक, और तालाब जीर्णोद्धार/ गहरीकरण की योजनाओं के मद में राशि काफी बची हुई है। जल्द से जल्द विधायक से योजनाओं की अनुशंसा कराकर काम करायें। इस बात का ध्यान रहे कि योजनाओं की सत्यता जियो टैगिंग के माध्यम से करवायें तथा एमआईएस में इंट्री सुनिश्चित करें।

बैठक में ये अधिकारी मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से निदेशक उद्यान सूरज कुमार, पशुपालन निदेशक आदित्य रंजन, निदेशक गव्य मो शाहनवाज अख्तर, विशेष सचिव प्रदीप हजारे सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8