अपराधि‍यों ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्‍ता को दौड़ाकर मारी गोली

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्‍ता रविशंकर मिश्र को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया। घायल अधिवक्‍ता को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की देर रात रांची जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के राजाहाता मुहल्ला में घटी। यहां पैदल चलकर पहुंचे तीन अपराधियों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता को दौड़ाकर मारी गोली।

अधिवक्‍ता को एक गोली लगी है। घायल अधिवक्ता का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अधिवक्‍ता रांची के रातू रोड स्थित मेट्रो गली निवासी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।