
- विधायक पुष्पा देवी ने किया शिलान्यास
पलामू। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत पलामू जिले के पड़वा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिक्का गाडेरियादीह पथ में दुर्गावती नदी पर पुल बनाया जाएगा। निर्माण कार्य का शिलान्यास 10 फरवरी को छतरपुर-पाटन क्षेत्र की विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने किया। सवा तीन करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने कहा कि यह पुल तीन वर्षों से लंबित था। इसके कारण पांच पंचायत का आवगमन बाधित था। इस पुल में तीन वर्ष पहले छलका का निर्माण हुआ था। निर्माण हुए एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था और यह बह गया। इस कारण सबसे घटिया निर्माण था। इसके बाद हमने इस पुल के निर्माण कार्य के लिए अथक प्रयास किया, तब जाकर यह कार्य सुनिश्चित हुआ।
भाजपा नेता और पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी कार्य जो विकास में बाधा बन रहे हैं। लगातार विधायक जी से कह कर सभी विकास के कार्यों को पारित कराने का कार्य कर रहे हैँ। इस पुल के निर्माण कार्य से आसपास की पांच पंचायतों के ग्रामीण जनता के बीच काफी उत्साह और उमंग है। बरसात के मौसम मे उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ता था। पुल बन जाने से उन्हें सहूलियत होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।