इन क्रशर संचालकों पर हो सकती है कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

  • निरीक्षण के बाद जिला खनन पदाधिकारी ने दिए निर्देश

पलामू। अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश दिए हैं। इसके आलोक में बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार छतरपुर पहुंचे। थाना क्षेत्र के चराई और बरडीहा में संचालित दर्जनों क्रशरों की जांच की। जांच के क्रम में डीएमओ ने विभाग द्वारा बंद क्रशरों का सत्यापन भी  किया। संचालित क्रशरों के स्टॉक चिप्स समेत अन्य नियमों की जांच की।

नियम से संचालन करें

जांच के दौरान डीएमओ ने संचालकों से कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए नियम के तहत ही क्रशर का संचालन करना सुनिश्चित करें। नियम विरूद्ध क्रशर संचालन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में डीएमओ आनंद कुमार ने क्रशर संचालकों को एक सप्ताह के अंदर कागजातों के सत्यापन को लेकर बुलाया। निर्देशित किया कि सत्यापन नहीं कराए जाने पर नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इन क्रशरों की हुई जांच

जयमाता स्टोन, मौजा बरडीहा, जयमाता दी स्टोन, चराई, जय शतंचंडी स्टोन  बरडीहा, नैतिक स्टोन, चराई, विष्णु स्टोन, बरडीहा, मां टेडिग स्टोन, चराई वासुदेव स्टोन, चराई, बजरंग स्टोन, बरडीहा, श्री राम स्टोन, बरडीहा, गुप्ता स्टोन, बरडीहा, सर्व जय मां लीलोरी स्टोन,चराई, वैष्णव माता चिप्स, चराई मां स्टोन क्रशर, जय मां स्टोन, महादेवा चिप्स, बरडीहा, जय मां विध्वाशनी स्टोन, बरडीहा, अशोक कुमार सिंह, बरडीहा शामिल हैं।

बंद पड़े क्रशर का सत्यापन

क्रशरों की जांच करने पहुंचे छतरपुर डीएमओ आनंद कुमार ने बंद पड़े जय माता स्टोन, जय शतचंडी स्टोन, वासुदेव स्टोन, श्री स्टोन एवं गुप्ता स्टोन की जांच की। डीएमओ ने बताया कि विभागीय स्तर से बंद किए गए क्रशर बंद पाए गए।

ईट भट्ठा का भी निरीक्षण

डीएमओ आनंद कुमार पाटन में संचालित ईट भट्ठा का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में मौजा साकनपिडी, संचालक शशि भूषण प्रसाद एवं मौजा गहरपथरा संचालक शिवदीप सिंह और मौज हिसरा संचालक राकेश कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8